Budh Planet Gochar In Leo: वैदिक पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और बुध ग्रह की सूर्य देव के साथ मित्रता है। इसलिए बुध ग्रह के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातको को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों की इस समय पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। वहीं अगर आपका धन कही फंसा हुआ था तो वो मिल सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आपके पारिवारिक सुख पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह धन और संतान भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है, उनको विशेष लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल