Mercury Transit In Virgo: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। साथ ही बुध ग्रह बैंकिंग, व्यापार, बुद्धि, अर्थव्यवस्था, गणित, शिक्षा, तर्कशक्ति, मीडिया के कारक माने जाते हैं। मतलब जब भी बुध की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने 1 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश कर लिया है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध ग्रह का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…
मेष राशि (Aries Zodiac)
बुध आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय अगर आप बैंक से लोन या कोई कर्जा लेना चाह रहे हैं तो वो मिल सकता है। वहीं इस अवधि में यात्रा से लाभ होगा। छात्र इस समय पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। लेकिन षडयंत्र से बचें।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों की गोचर कुंडली में बुध ग्रह पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए शिक्षा प्रतियोगिता में आशा तीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम- संबंधों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों की राशि से बुध ग्रह तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही देशी कंपनियों में सर्विस और किसी अन्य देश की नागरिकता का प्रयास करना चाह रहे हों तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं राजनेताओं के लिए यह समय शानदार रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आपकी राशि से बुध ग्रह लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय जो फिजूल खर्च हो रहे थे, उनसे निजात मिलेगी। वहीं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। साथ ही तीर्थयात्रा का भी संयोग बना रहा है। लेकिन इस अवधि में किसी को कर्ज देने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आपकी राशि से बुध ग्रह 11वें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर हुआ है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आपकी राशि से बुध ग्रह का गोचर नवम भाव पर हुआ है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं घर- परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आपकी राशि से बुध ग्रह का गोचर अष्टम भाव में हुआ है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही पेट और चर्म रोग से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी कहीं न कहीं षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में बुध का गोचर हुआ है। इसलिए जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन साझेदारी के काम में थोड़ा सावधान रहें। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनेंगे।