Budh Transit In Gemini: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि मिथुन राशि बुध ग्रह की स्वराशि है। मतलब जब भी बुध ग्रह मिथुन में प्रवेश करते हैं तो शुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए बुध ग्रह के गोचर से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हुआ है। जिसे नौकरी और व्यापार का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको जॉब में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं उनको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आर्थिक लाभ के अवसर स्वयं सामने आएंगे और कामकाज की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। साथ ही जिन लोगों का व्यापार बुध और शनि ग्रह से संबंधित है। उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण किया है। साथ ही बुध ग्रह चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी आप खरीद सकते हैं। वहीं आपको माता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों पर इस दौरान कामकाज की अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां आ सकती हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से धन भाव में गोचर किया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी से संबंधित परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता की उम्मीद की जा सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। वहीं बुध ग्रह आपके पंचम भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल