Mercury Planet Transit In Sagittarius: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की जब भी चाल में बदलाव होता है, तो उसका असर देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 27 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। ऐसे में बुध का गुरु के घर में जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ह इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम करेंगे उसके लिए आपको खूब सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से भी लाभ के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव से बुध ग्रह का मित्रता का भाव है। इसलिए आपको यह गोचर शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग या जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप अपने करियर में जो भी काम करेंगे उसमें आपको अच्छा धन लाभ हासिल होगा। इस दौरान आपके अंदर अच्छी ऊर्जा और साहस देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही आपकी राशि के स्वामी स्वंय बुध देव हैं, इसलिए यह गोचर आपको लाभकारा साबित होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही योजनाओं में लाभ होगा। वहीं जो लोग विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप अपना बड़ा से बड़े काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के करियर में लाभ हासिल करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आपको पदोन्नति मिलने के संकेत भी मिलेंगे। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।