Mercury Planet Margi In Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होकर अपनी चाल बदलते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह कुछ दिन पहले वक्री हुए थे और वह अब 16 सितंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री होंगे। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और बुद ग्रह की सूर्य देव के साथ मित्रता का भाव है। साथ ही इस समय सूर्य देव के सिंह राशि में होने से बुधादित्य राजयोग भी बना हुआ है। ऐसे में 3 राशि के लोगों को इस समय करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये किस राशि के लोग हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तृतीय और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपमें सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। साथ ही आपकी सोच दूरदर्शी होगी। वहीं संंतान का सुख आपको प्राप्त होगा। वहीं संंतान के साथ अगर आपके मनमुटाव चल रहे हैं, तो वो दूर होंगे। साथ ही कार्यशैली में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही अगर अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। क्योंकि गुरु और बुध का पंचम योग भी बनेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का सीधी चाल से चलना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके केंद्र भाव में गोचर कर रहे हैं। वहीं बुध ग्रह धन के स्वामी होकर आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय कार्यशैली में निखार आएगा। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। साथ ही सामने से शनि देव की सप्तम दृष्टि है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस अवधि में आपको अपने पिता, गुरु, और शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में सुधार आएगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।