Mercury Planet Margi In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होकर अपनी चाल बदलते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह कुछ दिन पहले वक्री हुए थे और वह अब 16 सितंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को इस समय करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये किस राशि के लोग हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजना सफल हो सकता है। वहीं इस समय आपकी काम करने की शैली में भी निखार आएगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। वहीं आय़ में इस समय अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुध ग्रह का सीधी चाल चलना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही भाग्य के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी रूचि धर्म- कर्म में बढ़ सकती है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। वहीं आय में आपकी इजाफा होगा। आकस्मिक धन के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आप पैसे कमाने और धन की बचत करने में सक्षम होंगे। लव लाइफ के मामले में आपके पार्टनर के साथ संबंध पहले से और बेहतर होंगे। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए गुप्त शत्रु और सेहत के लेकर सावधान रहें।