Budh Asta 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह कन्या राशि में अस्त हो गए हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह सूर्य के ज्यादा नजदीक आ जाता है, तो वह अस्त हो जाता है। वहीं जब भी बुध ग्रह अस्त होते हैं, तो बहुत फास्ट रिजल्ट देते हैं। वहीं बुध के अस्त होने से विपरीत राजयोग बन रहा है। साथ ही इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आपको आक्समिक धनलाभ हो सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार है, तो आपको अच्छे ऑर्डर इस समय आ सकते हैं, जिससे लाभ के योग हैं। वहीं प्रापर्टी के लेन- देन से भी लाभ हो सकता है। वहीं बुध तीसरे भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

विपरीत राजयोग का बनना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंडली में 12वें और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। इसलिए इस समय जिन लोगों की बुध की दशा चल रही है, तो उन लोगों को बुध ग्रह अपार पैसा देगा। विदेशों से लाभ होगा। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं वो कर सकते हैं, क्योंकि लाभ के योग हैं। लेकिन छोटे भाई और दादी का स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में अस्त हुए हैं। साथ ही वह अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं डूबा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको करियर में बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बड़े भाई की सेहत खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल