Budh Planet Gochar:  वैदिक ज्योतिष मुताबिक बुध ग्रह जब भी गोचर करते हैं तो अर्थव्यवस्था, व्यापार, गणित और बुद्धि जैसे सेक्टरों पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन हुए हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के फलस्वरूप आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगोंं को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं सुख संसाधन भी बढ़ेंगे और घर में खर्च भी होगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम रुके हुए थे, वो बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के फलस्वरूप आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। साथ ही घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से कही की यात्रा भी कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

राजकुमार बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगें हैं उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं प्रेम- प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं, मतलब शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल