Budh Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, अर्थव्यवस्था, गणित, व्यापार और बुद्धि का दाता माना गया है। साथ ही बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। वहीं यह लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आप इस समय कर्ज उतारने में सफल होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं ऑफिस में आपकी मेहनत और काम को देखते हुए आपके पद में वृद्धि हो सकती है। बिजनस में भी आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक है, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग मीडिया, मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ ही आय में वृद्धि होगी और पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। वहीं जो लव लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में भी इजाफा होगा। साथ ही आप व्यापार में नए- नए आइडिया लगाकर धन कमा सकते हैं।