Budh gochar 2025 in Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संवाद और तर्कशक्ति का कारक माना गया है। साथ ही, इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। आपको बता दें कि नवरात्रि बाद 3 अक्टूबर 2025 को व्यापार के दाता बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को सुबह 3:47 बजे बुध अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। तुला में बुध का यह गोचर 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि शुक्र और बुध मित्र ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर सामान्य रूप से शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष की मानें तो बुध के गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर चौथे भाव में होगा, जो घर-परिवार और भौतिक सुख का कारक है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कामकाज में आपकी बातचीत और कम्युनिकेशन स्किल की तारीफ होगी, जिससे सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता भी मिल सकती है। परिवार में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा। आप अपनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। छात्रों के लिए भी यह समय पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर 12वें भाव को प्रभावित करेगा, जो खर्च, विदेश और आध्यात्मिकता से जुड़ा होता है। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। नए स्रोतों से आय मिलेगी और विदेश से जुड़ा काम या व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। किए गए निवेश लंबे समय में लाभ देंगे। तनाव कम होगा और आप अपने टारगेट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर नवम भाव में होगा, जिसे भाग्य और लंबी यात्राओं का भाव कहा जाता है। इस गोचर से भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मेहनत का फल मिलेगा। विदेश से जुड़ी नौकरी या व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के मौके भी बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।