Budh Gochar In Kanya: बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में सबसे छोटा ग्रह माना जाता है। साथ ही मन के कारक चंद्रमा के बाद बुध ग्रह सबसे तेज गति से एक राशि से दूसरी राशि में संचऱण करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 15 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।। साथ ही इस दौरान आय में वृद्धि के साथ करियर में उन्नति मिल सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
30 साल बाद बन रहा शनि और मंगल का शक्तिशाली समसप्तक योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से प्रथम स्थान में भ्रमण करेंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होने के संकेत मिलेंगे। वहीं व्यापार का विस्तार भी होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही सहकर्मियों से रिश्ते सुधरेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह गोचर कुंडली से भाग्य स्थान में संचरण करेंगे। साथ ही वह छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपका रूचि इस समय धर्म- कर्म के कामों में बढ़ेगी। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रो को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं धन की सेविंग करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से लग्न भाव पर है। इसलिए कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं इस समय उन लोगों को लाभ हो सकता है जो कला, संगीत, बैकिंग, शिक्षक और प्रापर्टी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
17 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग