वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह आज यानी 7 अक्टूबर की शाम को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि स्वाती नक्षत्र पर राहु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली बाद शनि मार्गी और गुरु होंगे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर संचरण कर रहे हैं और वह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। साथ ही आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ऐसे में आपको सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। आपको अपने करियर में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं जीवन से नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे और साथ ही आपका अच्छा समय शुरू होगा। साथ ही खर्चों से राहत मिलेगी और भविष्य के लिए धन बचा सकते हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल