Budh Gochar In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव खास तौर पर व्यापार, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि 30 अगस्त को व्यापार के दाता बुध सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। वहीं इन लोगों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद बुध की राशि में बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह समय रचनात्मक या टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए अच्छा है। वहीं धर्म- कर्म के कार्यों मे आपकी रूच बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में लाभ, नौकरी में उन्नति और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

व्यापार के दाता बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकोंं को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामीं है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही करीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। वैसे तो ये यात्रा काम के सिलसिले में होगी, लेकिन इस दौरान आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

Aja Ekadashi 2025 Date: 18 या 19 अगस्त कब है अजा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल