Budh Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही बुध ग्रह को, वाणी, बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और मित्र का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसका असर इन क्षेत्रों के साथ सभी राशियों सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि नवरात्रि बाद 3 अक्टूबर को व्यापार के दाता बुध ग्रह तुला राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस अवधि आपको समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जीवन में जो लक्ष्य तय कर रखे हैं वे पूरे होंगे। इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस राशि के जो लोग रचनात्मक क्षेत्र जैसे लेखन आदि से जुड़े हैं तो आपको अपनी मेहनत के लिए प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपके अपने भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। इस अवधि में आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास पैदा करेंगी। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप इस अवधि में छोटी या बड़ा यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।