Budh Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही बुध ग्रह को वाणी, कम्यूनिकेशन, व्यापार, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर से बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में संचरण करने हैं। जिससे कुछ राशियों का करियर और कारोबार चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद एक साथ राहु और केतु की चाल में होने जा रहा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आकस्मिक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो अटके हुए कार्य थे वो पूरे हो सकते हैं। वहीं सामाजिक व धार्मिक कार्यों के करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और धन से संबंधित समस्या भी दूर होगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों को किसी नौकरी में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जो लोग बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा, मीडिया और गणित के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। साथ ही इस समय आपका पारिवारीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पुखराज धारण करने से इन राशियों को करियर और कारोबार में मिल सकती है उन्नति, जानिए धारण करने की विधि और लाभ

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न स्थान पर भ्रमण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही बेहतरीन आइडियाज के साथ व्यापार को संभालने में सक्षम होंगे और अच्छा मुनाफा भी प्राप्त कर पाएंगे। वहीं इस समय लोकप्रिय होंगे। साथ ही इस समय मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025