Bhadra Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह अपनी स्वराशि और उच्च राशि में संचऱण करके राजयोग का निर्माण करता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं भद्र महापुरुष राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण बुध ग्रह करते हैं। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह सितंबर में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही कारोबार में लाभ और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
भद्र राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है । क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भौतिक सुख स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपकी कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।इसके अलावा निजी संबंधों को लेकर आप संतुष्ट होंगे और परिवारवालों पर ध्यान देंगे। इससे आपका अपने घरवालों से रिश्ता मजबूत होगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
भद्र महापुरुष राजयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण। इसलिए इस दौरान में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। पैसे कमाने के नए तरीके खोजने के प्रयास कारोबारियों के सफल होंगे। वहीं इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं ह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। बौद्धिक और आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।
18 महीने बाद ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग