Budh Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के माते हैं तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। आपको बता दें कि 15 सितंबर को बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली  राशियां  कौन स सी हैं…

शुक्र प्रदोष व्रत पर करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यावसायिक मुद्दों पर आपका ज्यादा ध्यान अधिक लाभ कमाने और अपने नए कारोबार की शुरुआत पर अधिक रहने वाला है। वहीं इस समय कारोबारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद होंगी और बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख के भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख प्राप्त हो सकता है। करियर के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपको प्रगति मिलने के साथ ही वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही  अगर आप बैंकिंग, मार्केटिंग या मीडिया जैसे क्षेत्रों में हैं तो आपकी बातचीत से डील्स पक्की होंगी। घर में खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

Numerology: बड़े कारोबारी बनते हैं इन मूलांक वाले लोग, शनि देव की रहती है विशेष कृपा, देश- दुनिया में मिलता है खूब सम्मान और शोहरत

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल