Chaturghrahi Yog 2025: साल 2025 का अंत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है रहा है, क्योंकि गुरु की राशि धनु में एक साथ ग्रहों के सेनापति, बुद्धि के दाता, ग्रहों के राजा और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह एकत्रित हो रहे हैं। ऐसे में एक अत्यंत शुभ ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को भाग्य बदलने वाला माना गया है। दरअसल, 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस चतुर्ग्रही योग का सकारात्मक असर करियर और आर्थिक स्थिति पर अधिक देखने को मिलना वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गुरु की राशि में बना चतुर्ग्रही योग किन राशि के लिए खुशियों का कौन सा पिटारा खोलने वाला है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अंत में यानी 29 दिसंबर को सुबह 7:27 बजे पर बुध धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही मंगल, शुक्र और सूर्य विराजमान है। ऐसे में धनु राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ-साथ बुधादित्य, शुक्रादित्य, आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि (Gemini): अचानक धन लाभ और व्यापार में उन्नति
मिथुन राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। मंगल और सूर्य के कारण इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। कोई पुराना पेमेंट या फिर बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुक्र और गुरु का दृष्टि संबंध बन रहा है, जिससे विदेश जाने का मौका मिलेगा या फिर विदेश से धन लाभ हो सकता है। आपके पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इसके अलावा विवाह के लिए इच्छुक जातकों के लिए ये समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही बुध क सप्तम में होने से इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता हासिल हो सकती है। मंगल की दृष्टि लग्न और दशम भाव पर पड़ेंगी। ऐसे में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। शनि की चौथे भाव पर दृष्टि के कारण कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Libra): आय के नए स्रोत और भाग्य का साथ
इस राशि के जातकों के लिए बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल की युति से बना चतुर्ग्रही योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नया साल आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा राहु पंचम भाव में और शनि छठे भाव में होने के कारण इस राशि के जातकों को अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने कामकाज या पुराने क्लाइंट्स के माध्यम से आपो अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। मंगल की दृष्टि नवम भाव में होंगी। ऐसे में किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ व्यापार में बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के बिजनेस में तेजी से वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई डील्स और नए ऑर्डर्स मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है। मंगल के कारण ऊर्जा, पराक्रम, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्र, उच्च अधिकारियों या फिर प्रसिद्ध लोगों से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। आपके अंदर कम्युनिकेशन पावर बढ़ेगा ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius): नई नौकरी और सुनहरे अवसर
इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस राशि में राहु तीसरे भाव में और केतु नवम भाव और शनि देव चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आप कोई बड़े वित्तीय निर्णय ले सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आ सकता है। शेयर मार्केट और अन्य निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल में अच्छा समय जाने वाला है। सहकर्मियों और टीम का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नई ऊर्जा और फोकस के साथ नए साल का स्वागत करेंगे।
शुभ फलों के लिए करें ये उपाय
सूर्य, शुक्र और मंगल के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की अराधना कर सकते हैं। इसके अलावा सूर्यदेव को जल अर्पित करें। शुक्रवार के दिन श्री सूक्त स्त्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
