Bhadra Rajyog: बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह 1 अक्टूबर की रात 8 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध के कन्या राशि में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध जन्मपत्रिका में लग्न या फिर चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें भाव में कन्या या मिथुन राशि में स्थित होता है, तो भद्र राजयोग बनता है। भद्र राजयोग शुभ योगों में से एक माना जाता है। भद्र राजयोग बनने से इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। जानिए इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac Sign)
बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी है और कन्या राशि में चौथे भाव में ही स्थित होने जा रहा है। ऐसे में भद्र राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई संपत्ति में निवेश करने से अपार लाभ मिल सकता है। करियर की बात करें, तो आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे है, तो करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भविष्य में यह काफी लाभ दे सकता है।
सिंह राशि (Sign Zodiac Sign)
इस राशि में भद्र राजयोग दूसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। कोई नई डील हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है। लेकिन बेवजह खर्च थोड़ा परेशान कर सकते हैं। इसलिए पैसों का खर्च थोड़ा सोच-समझ कर ही करें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac Sign)
इस राशि में भद्र राजयोग पहले भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। धन कमाने के कई रास्ते खुल सकते हैं। लेकिन कमाई में थोड़ी लेट-लतीफी हो सकती है। इसलिए थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से चला आ रहा काम अब ठीक ढंग से शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।