Budh Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, बुद्धि, व्यापार, गणित, अर्थव्यवस्था और वाणी का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को शुक्र ग्रह की स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस अवधि में धनलाभ के साथ ही आपके लिए कार्यक्षेत्र में भी उन्‍नति के योग बन रहे हैं। आपको पार्टनरशिप के बिजनस में बेहतर मुनाफा हासिल होगा। वहीं आपको इस समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बनाकर रखना चाहिए। साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके रुके कार्य बन जाएंगे और आपको ऑफिस के कार्य में सम्‍मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आपको संतान के संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को आय के लिहाज से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं करियर की बात करें तो इस महीने आपके लिए नौकरी का कोई अच्‍छा ऑफर आ सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल