Mercury Planet Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। वहीं बुध ग्रह यहां 28 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। साथ ही इसके बाद वह वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध ग्रह धनु में स्थित रहकर कुछ राशियों का भाग्य चमका सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का धनु में प्रवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं और वह 28 दिसंबर तक यहां विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ ही इस अवधि में आप अपने बुद्धि और बल से विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आप कई असंभव कार्यों को संभव करने में सफल रहेंगे। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को समय- समय पर नए आर्डर मिलेंगे। जिससे आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव के बुध ग्रह मित्र हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के भाव पर विचरण कर रहे हैं और 28 दिसंबर तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी मुलाकात इस महीने किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। वहीं इस समय नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक को आपकी राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपके भौतिक सुखों में इस अवधि में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट, मीडिया, बैंकिग से जुड़ा हुआ है, तो आपका इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल