Mercury Transit in Gemini 2023: वैदिक पंचांग के मुताबिक व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह ने अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। जहां पहले से ग्रहों के राजा सूर्य स्थित हैं। इसलिए मिथुन में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं,जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्मक्षेत्र से भाव में बन रहा है। इसलिए आप इस अवधि में अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के दौरे पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय कोई व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं नौकरपेशा लोग हैं, उनका इस समय ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। इसलिए इस अवधि में करियर में उन्नति मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों को अपने कामकाज के विस्तार के लिए अपने पिता से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन में खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको  जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलने की इच्छा रखते हैं उन्हें अपने मित्र की मदद से अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित या कोई अन्य शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान वैवाहिक जीवन में आप काफी सुखद महसूस करेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगे। जिससे आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप छात्र हैं, तो आप इस समय किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल