Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुधवार 29 अक्टूबर को बुध और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 120° की कोणीय स्थिति में हैं इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह के वृश्चिक राशि और वरुण ग्रह के मीन राशि में विराजमान होने से यह योग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की तरक्की के योग बन रहे हैं। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

5 साल बाद शुक्र की राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश संबंधी कार्यों में सफलता और लाभ की संभावना है। साथ ही पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति बन रही है। वहीं काम-व्यवसाय में विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।शत्रु पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं वाहन खरीदने या नया घर लेने का सपना भी पूरा हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर सामने आएंगे। परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों की दैनिक इनकम में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग और मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और वरुण का नवपंचम राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम मेंं वृद्धि होगी। साथ ही पुराने रुके काम फिर गति पकड़ सकते है। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय निवेश, साझेदारी या कौशल-विकास की दिशा में कदम उठाना लाभदायक रहेगा। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं।

Numerology: पैदाइशी भाग्यशाली होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, शनि की कृपा से बनते हैं बड़े कारोबारी और राजनेता

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल