Lakshmi Narayan Yog:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पर पड़ता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव और व्यापार, बुद्धि के दाता बुध की युति जुलाई की शुरुआत में बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा और इस योग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको सभी भौतिक सुख मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं और अपना काम समय पर पूरा भी करेंगे। वहीं जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद या जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनके के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग तुला राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरी में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे और नए नए लोगों से भी मुलाकात होगी, जो निकट भविष्य में आपके काम आएंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आपके वैवाहिक जीवन में मधुर संबंध बनेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं पारिवारिक माहौल अच्छा होगा और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल