Lakshmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह गोचर करके युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र और व्यापार, बुद्धि के दाता बुध की युति मई में बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा और इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय कारोबारियों को व्यापार में भी उन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान आप खुद पर अधिक धन खर्च करना पसंद करेंगे। वहीं इस समय किसी योजना में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके प्रेम जीवन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं आप इस समय पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
लक्ष्मी नारायण योग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो व्यापार के मामले में भी समय काफी अच्छा रहने वाला है। छोटी छोटी यात्राओं से व्यापार को लाभ मिलेगा। वहीं आर्थिक स्थिति में इस समय सुधार आएगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। साथ ही कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर बनने जा रहा है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं।
साथ ही व्यापारियों को इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति या विरासत प्राप्त हो सकती है।