Dhan Rajyog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 सितंबर से व्यापार के दाता बुध और कर्मफल दाता शनि देव दोनों एक दूसरे से सातवीं दृष्टि से भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि चतुर्थ स्थान पर बुध ग्रह का रहना और कर्म भाव पर शनि देव का रहना। मतलब धनेश और पंचमेश बुध कर्म स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं। उनको पदोन्नति हो सकती है। अगर आपकी माता की सेहत खराब थी, तो उसमें सुधार आ सकता है। वहीं परिवार में सुख- शांति का माहौल रहेगा। साथ ही जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आय में भी इजाफा होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

धन राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से लाभ स्थान पर बुध ग्रह विराजमान हैं। साथ ही शनि देव केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर पंचम भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस सम आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही साथ ही आपके धन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान निवेश करना भी आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। वहीं अगर आप का काम एकाउंट, टेक्नीकल वर्क, सीए, बैंकिंग, मीडिया, फिल्म लाइन या उद्योगपति हैं। तो आपको समय तरक्की भरा साबित हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए धन राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि क्योंकि पंचम भाव पर बुध और शनि लाभ भाव पर विराजमान हैं। साथ ही इनकी एक- दूसरे पर दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहन और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में किए गए निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है। इस समय आपको सोची हुई योजना सफल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल