Navpancham RajYog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफलदाता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध ने मिलकर नवपंचम राजयोग बनाया है। आपको बता दें कि 26 अक्टूबर रविवार को बुध और शनि ग्रह एक दूसरे के 120 डिग्री पर थे। जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। साथ ही भाग्य प्रबल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
नवपंचम राजयोग राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापार में वृद्धि होगी और साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आप कार या घर खरीदने का सोच रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
2 नवंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 1 साल बाद बाद शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
