ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके मित्र और शत्रु ग्रह के आमने- सामने भ्रमण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 सितंबर से बुध ग्रह और शनि ग्रह दोनों एक दूसरे के सामने भ्रमण करेंगे। मतलब यह दोनों ग्रह एक दूसरे से सातवीं दृष्टि के भ्रमण करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध ग्रह का सामने- सामने भ्रमण करना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि पंचम भाव पर बुध और शनि लाभ स्थान पर हैं। साथ ही एक दूसरे को देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी उन्नति होगी। वहीं धनलाभ होगा। साथ ही आपकी कोई योजना सफल हो सकता है। वहीं रुके हुए कार्य भी बनेंगे। संतान से संबंधित कोई कष्ट से छुटकारा मिलेगा। वहीं इस समय भाई- बहन या रिश्तेदार के माध्यम से कोई जरूरी काम बन सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध का सामने- सामने आकर भ्रमण करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के तीसरे स्थान में बुध देव हैं और लाभ के घर में शनि देव हैं। साथ ही बुध और शनि देव की समसप्तक दृष्टि है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग साहित्य और लेखन से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको विदेशोंं से लाभ मिल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और बुध ग्रह का सातवीं दृष्टि से चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो चतुर्थ भाव बुध ग्रह का रहना और कर्म भाव पर शनि देव का रहना। मतलब धनेश और पंचमेश बुध कर्म भाव पर है। साथ ही गुरु की दृष्टि बुध ग्रह पर है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ की कार्यों की सिद्धि हो सकती है। वहीं आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं परिवार में सुख- शांति होगी। साथ ही माता की सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि और बुध का सातवीं दृष्टि से भ्रमण करना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान पर बुध हैं। साथ ही शनि देव ने केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर पंचम स्थान पर हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही जो लोग एकाउंट, टेक्नीकल, सीए, ग्लैमर, मीडिया और जो उद्योगपति हैं, उनके लिए समय शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपकी मनोकामना की पूर्ण होंगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल