Ketu and budh yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 30 अगस्त को ग्रहों के राजाकुमार बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पहले से ही छाया ग्रह केतु स्थित हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और केतु का संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को नई नौकरी और व्यापार में धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बन रहे 5 दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और बुध ग्रह की युति सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह आय और सामाजिक नेटवर्क के लिए शुभ है। आपको दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी। व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं और आय के नए स्रोत खुलेंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी। वहीं प्रितयोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगोंं के लिए केतु और बुध का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस सयय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंंगे। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे व्यापारिक सौदों और बातचीत में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

केतु और बुध ग्रह का संयोग वृश्चिक राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापार में नए विचारों को लागू करने का यह उत्तम समय है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

12 घंटे बाद बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल