Brahspativaar Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि सभी लोगों के जीवन में विवाह के योग बनाने का काम देवगुरु बृहस्पति का होता है। इसलिए ही जब सालों से किसी के विवाह का योग न बन रहा हो तो उसे बृहस्पति ग्रह के उपायों को करने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि बृहस्पतिवार को बृहस्पति ग्रह के उपाय करने से यह जल्दी प्रभाव डालते हैं। इन उपायों को करने से बहुत जल्द विवाह के योग बन जाते हैं। इसलिए जो लोग भी अपनी संतान का जल्द से जल्द विवाह करवाना चाहते हों उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।

बृहस्पतिवार के उपाय/ बृहस्पति के उपाय (Brahspativaar Ke Upay/ Brahspati Ke Upay)
बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए केले की जड़ को अपने हाथ में लेकर ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम: का 108 बार जप करें। फिर केले की जड़ को पीले रंग के कपड़ें में लपेटकर पीले धागे में बांध लें। यह धागा बृहस्पतिवार के दिन अपने गले में पहनें। यह बहुत कारगर उपाय है।

जिसका विवाह करवाना चाहते हैं उनके नहाने के पानी में रोज एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें। इस पानी से स्नान करवाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और बहुत जल्द विवाह के योग बनते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा-से-ज्यादा पीले कपड़ें पहनाएं अगर यह संभव न हो तो पीले रंग का रुमाल हमेशा इनके पास रखें। साथ ही बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़ों का दान भी करवाएं।

जिन लोगों की कुण्डली में विवाह के योग नहीं बनते हैं उनकी कुण्डली में ज्यादातार परेशानियां बृहस्पति ग्रह की वजह से ही आती हैं। ऐसे लोगों को बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखना चाहिए। कोशिश करें कि इस व्रत में पूरे दिन आप नमक का सेवन न करें। साथ ही इसका पारण पीले भोजन से ही करें।

विवाह के योग बनवाने के लिए केले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति दोनों ही विवाह के योग बनवाते हैं और यह दोनों ही केले के पेड़ में निवास करते हैं। इसलिए केले के पेड़ की पूजा करने से बहुत जल्द शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

बृहस्पतिवार के दिन गाय की सेवा करें। संभव हो तो गाय को पीला भोजन जरूर करवाएं। इनमें बेसन की रोटी, गुड़, केले और गुड़ की रोटी शामिल है। कहते हैं कि गाय माता में सभी देवा-देवता वास करते हैं। इसलिए गाय माता के सामने की गई पुकार बहुत जल्द सुनी जाती है।