Neelam Gemstone: नीलम रत्न का संबंध शनि देव से होता है। शनि देव को ज्योतिष में कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। वहीं शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। वहीं जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि देव कमजोर या उच्च के स्थित होते हैं, उनको नीलम धारण करने की सलाह दी जाती है। नीलम नीले कलर का होता है। आइए जानते हैं नीलम धारण करने की विधि और लाभ…

नीलम ये राशियां कर सकती हैं धारण

नीलम रत्न मकर और कुंभ राशि के जातक पहन सकते हैं, क्योंकि इन राशियों के स्वामी शनि देव ही हैं। वहीं वहीं वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि के लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। क्योंकि इन राशियों के जो स्वामी हैं, उनका शनि देव के साथ मित्रता का भाव है। वहीं अगर जन्मकुंडली में शनि देव कमजोर स्थित हैं तो भी उनकी शक्ति को बढ़ाने के लिए नीलम धारण कर सकते हैं। वहीं शनि देव की महादशा चल रही हो और शनि योगकारक भी हैं, तो भी नीलम पहन सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि नीलम के साथ मूंगा, माणिक्य, मोती धारण नहीं करें और अगर कुंडली में शनि देव नीच के विराजमान हैं, तो नीलम धाऱण नहीं करें।

नीलम धारण करने से मिल सकते हैं ये लाभ

नीलम धारण करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जिन लोगों को व्यापार और करियर में तरक्की नहीं मिल रही हो वो लोग भी नीलम धाऱण कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में धैर्य की कमी होती है और जल्दबाजी में रहते हैं, ऐसे लोगों को नीलम धारण करना चाहिए। जैसे उनके अंगर डिसीजन लेने की क्षमता अच्छे विकसित हो सके। साथ ही जिन लोगों का व्यापार खनिज, पेट्रोलियम, ऑयल, लोहा और काली वस्तुओं से जुड़ा हुआ है, वो भी नीलम पहन सकते हैं।

नीलम धारण करने की सही विधि

नीलम रत्न को हाथ की बीच वाली अुगंली में धारण करना चाहिए। नीलम को अंगूठी या लगे में धाऱण कर सकते हैं। वहीं नीलम को पंच धातु या चांदी के धातु में पहन सकते हैं। साथ ही नीलम को शनिवार के दिन पहनना चाहिए।नीलम को धारण करने से पहले अंगूठी को गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध जरूर कर लें। वहीं नीलम धारण करने के बाद शनि ग्रह से संबंधित दान जरूर दें। जिससे पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल