Neelam Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार रत्न धारण करके ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही ग्रह के शुभ प्रभाव में बढ़ोतरी की जा सकती है। रत्न शास्त्र में मुख्यत 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। जिसमें यहां हम बात करने जा रहे हैं। नीलम रत्न के बारे में, जिसका संबंंध कर्मफल और न्याय प्रदाता शनि देव से है। आपको बता दें कि जिन व्यक्तियों की जन्मकुंडली में शनि ग्रह कमजोर या अशुभ स्थित होता है। उनको ज्योतिषी नीलम पहनने की सलाह देते हैं। नीलम तुंरत असर दिखाने वाला रत्न है। आइए जानते हैं नीलम किन राशि वालों को धाऱण करना चाहिए और इसके लाभ…

इन राशियों के लिए शुभ होता नीलम

 नीलम मकर और कुंभ राशि के लोग धारण कर सकते हैं। क्योंकि इन राशियों पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि के लोग भी नीलम पहन सकते हैं। वहीं शनि देव कुंडली में वीक बैठे हुए तो नीलम धारण करके उनकी शक्तियों को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही अगर शनि देव शुभ (उच्च) के कुंडली में विराजमान हैं, तो भी नीलम धारण कर सकते हैं। वहीं नीलम के साथ मूंगा, माणिक्य और मोती नहीं धाऱण करना चाहिए। अन्यथा लॉस हो सकता है। 

नीलम धारण करने के लाभ

नीलम पहनने से व्यक्ति मेहनती बनता है। साथ ही वह कार्य को समय पर पूरा करता है। वहीं नीलम धारण करने से व्यक्ति की कार्यशैली में निखार आता है। अनिद्रा की शिकायत होने पर भी नीलम रत्न पहना जा सकता है। वहीं कुछ लोगों में धैर्य की कमी रहती है और वह हर काम में जल्दबाजी करते है जिससे कई काम उनके बिगड़ जाते हैं। ऐसे लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। नीलम धाऱण करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 

इस विधि से करें नीलम धारण

नीलम रत्न को अंगूठी में धारण किया जा सकता है। साथ ही नीलम को कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का धारण कर सकते हैंं। वहीं धातु की बात करें तो नीलम को पंचधातु में धाऱण करना चाहिए। नीलम को बायें हाथ में पहनना चाहिए। नीलम को शनिवार मध्य रात्रि में धारण करना उपयुक्त माना जाता है। नीलम को धारण करने से पहले अंगूठी को गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध जरूर कर लें। वहीं नीलम धारण करने के बाद शनि ग्रह से संबंधित दान जरूर दें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल