Black Hakik Stone: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रत्न और मंत्रों का वर्णन मिलता है। लेकिन रत्न बाजार में मंहगे मिलते है। इसलिए रत्न शास्त्र में उपरत्न का भी वर्णन मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ब्लैक स्टोन के बारे में, जिसका काला हकीक भी कहते हैं। काला हकीक का संंबंध राहु, केतु और शनि ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें ब्लैक स्टोन को पहनने से धन में और भाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं धारण करने की विधि और इसको धारण करने के लाभ…

Vastu Tips: घर की इस दिशा में होनी चाहिए किचन, मां लक्ष्मी हमेशा रहती हैं मेहरबान, धन- धान्य की नहीं रहती कमी

काला हकीक इन राशियों के लिए लाभकारी

रत्न शास्त्र के मुताबिक काला हकीक वृष , मिथुन , कन्या , तुला , मकर  और कुंभ राशि के लोगों को धारण करना लाभकारी माना जाता है। वहीं अगर ज्नमकुंडली में राहु, शनि और केतु ग्रह अगर उच्च या मित्र राशि के स्थित हैं। तो काला हकीक धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में शनि और राहु का संयोग पॉजिटिव विराजमान हैं तो भी काला हकीक धारण कर सकते हैं। 

इसके अलावा जिनकी कुंडली में शनि उच्च के या फिर सकारात्मक विराजमान हैं तो वह जातक भी काला हकीक धारण कर सकते हैं। यदि नियमित रूप से घर में क्लेश हो रहा है तो शनिवार के दिन काला हकीक उतार दें और इसे दक्षिण दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।

जानिए धारण की सही विधि

हकीक बाजार में सस्ता मिल जाता है। इसलिए हकीक को कम से कम से 7 से सवा 7 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही हकीक को चांदी के धातु में जड़वाकर पहन सकते हैं।  वही इसको शनि के नक्षत्र या शनिवार के दिन शाम को धारण करना शुभ रहता है। अंगूठी को धारण करने से पहले उसको पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध कर लेना चाहिए। फिर अंगूठी को धारण कर सकते हैं। साथ ही हकीक को गले में लॉकेट जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

2026 में शनि और राहु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल