Bhaum Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व है। यह दिन भोलेनाथ को समर्पित है। साथ ही मान्यता है जो भक्त सच्चे मन से इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। शास्त्रों में मंगलवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत पुण्यफलदायी माना गया है, इसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं। आपको बता दें भौम प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 को पड़ रहा है। वहीं इस दिन 3 विशेष संंयोग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, योग और पूजा- विधि…

भौम प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त (Bhaum Pradosh Vrat 2023 Muhurat)

प्रदोष व्रत की पूजा शाम को करने का विधान है। इसलिए 12 सितंबर के दिन शाम 06 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक शिव पूजा का शुभ मुहूर्त है। इसलिए इस समय के बीच में भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।

भौम प्रदोष व्रत 2023 शुभ योग ( Bhaum Pradosh Vrat 2023 Shubh Yoga)

पंचांग के अनुसार भौम प्रदोष व्रत के दिन 3 बेहद शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा जो कि रात 11 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं शिव योग 12 सितंबर को 12 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगा जो कि 13 सितंबर को प्रात: 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन बुधादित्य योग पूरे दिन रहेगा। आपको बता दें कि शिव योग में भोलेनाथ की पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

भौम प्रदोष व्रत पूजा- विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद गंगाजल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें। वहीं शाम को शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ के दर्शन करें। साथ ही भगवान शिव को अभिषेक बहुत प्रिय है। भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, घी शहर और शक्कर से अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। वहीं भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी की भी पूजा- अर्चना करें। 

भौम प्रदोष व्रत मंत्र (Pradosh Vrat Mantra)

ऊं नम: शिवाय

ऊं आशुतोषाय नम:

ऊं नमो धनदाय स्वाहा

ऊं ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ऊं

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल