Bhado Amavasya Astro Tips: शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि पितृों को समर्पित होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और तर्पण करने का महत्व है। वहीं आपको बता दें कि 14 सितंबर दिन बुधवार को भाद्रपद अमावस्या मनाई जाएगी। वहीं भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को कुशोत्पाटिनी अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, भादो अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति इस दिन श्राद्ध और तर्पण करता है, उसे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए कुछ उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। आइए जानते हैं ये इन उपायों के बारे में…

पितृ होंगे प्रसन्न

गर आपकी कुंडली में पितृ दोष है और आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही हो तो आप इस दिन पीपल के पेड़ पर सुबह स्नान करने के बाद जल में दूध मिलाकर अर्पित करें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीपल की 7 बाद परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में धन- समृद्धि आएगी।

काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है और आपके जीवन में समस्या बनी हुई हैं। तो आपको इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। साथ ही किसी योग्य ब्रह्राण से नागबली करानी चाहिए। वहीं चांदी के नाग- नागिन को बहते हुए जल में प्रवाहित करें और पीछे मुड़कर नहीं देखें।

पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

इस दिन पवित्र नदियों का स्नान करना चाहिए। साथ ही इसके बाद पूर्वजों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करें। साथ ही किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और कुछ दक्षिणा जरूर दें। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता आएगी। साथ ही अगर संतान नहीं है तो संतान के योग बनेंगे।

पंचबली निकालें

शास्त्रों में पंंचबली का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए अमावस्या पर पंचबली निकालें, जिसमें कुत्ते, गाय, कौआ आदि को भोजन का एक हिस्सा दें। मान्यता है इनको भोजन ग्रहण करने से वह पितृों को प्राप्त होता है और पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। वहीं अमावस्या पर सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही पितृसूक्त का पाठ करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल