Consultant Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। साथ ही राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। जिसके कारण इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर, व्यक्तित्व, व्यवहार और करियर एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोग सलाह देने में माहिर होते हैं और इनकी सलाह मानना शुभ होता है। ये लोग अच्छे सलाहकार होते हैं। इसलिए इन लोगों को अपने दूर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं लोग कौन से हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के लोग अच्छे सलाहकार माने जाते हैं। ये लोग बहुत ही सोच- समझकर सलाह देते हैं। इसलिए इन जो लोग इन लोगों की सलाह मानते हैं, वो फायदे में रहते हैं। इसलिए इन लोगों को खुद से दूर नहीं जाने दें। वहीं कर्क राशि के लोग थोड़े भावुक भी होते हैं और ये छुपेरुस्तम भी होते हैं। वहीं ये लोग किसी भी बात को घंटों तक सोचते हैं। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की कन्या राशि होती है, वो लोग अच्छे सलाहकार होते हैं। ये लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं और स्थिति को समझकर तब सलाह देते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं और कारोबार में नए प्रयोग करके खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन लोगों की बातचीत की शैली सबसे अलग होती है। कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के लोग सलाह देने में माहिर होते हैं। क्योंकि ये लोग दूरदर्शी होते हैं, जिससे ये बहुत आगे की सोचकर सलाह देते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं घबराते हैं। वहीं ये लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग किसी भी काम को बीच में नहीं छोड़ते हैं, मतलब काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना स्वीकार करते हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, तो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल