Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आजकर सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के कई प्रवचन और सत्संग के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। आपको बता दें कि  संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं और वह वृंदावन के केलीकुंज स्थान पर रहते हैं। वहीं महाराज जी के बचपन का नाम  साथ ही वह राधा रानी को अपना इष्ट मानती हैं और राध नाम का जाप करते रहते हैं वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। साथ ही आपको बता दें कि महाराज जी सत्संग के माध्यम से लोगोंं के प्रश्नों के उत्तर देते हैं। साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं। वहीं लोगों को श्रीजी का प्रसाद भी देते हैं। साथ ही लोग भी महाराज जी को साधुवाद देते हैं। साथ ही वह रोज भ्रमण करके लोगों को दर्शन देते हैं। वहीं वृंदावन से पहले महाराज जी काशी में रहा करते थे।

व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानिए प्रेमानंद महाराज से

प्रेमानंद जी के सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता आशुतोष शर्मा और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। वहीं अभी कुछ दिन पहले यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने महाराज जी के दर्शन किए थे।

वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या हनुमान जी चिरंजीवी हैं। मैं उनके दर्शन करना चाहता हूं। इसलिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। इससे मुझे कलयुग में उनके दर्शन हो सकते हैं, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि हनुमान जी तो सियाराम जी की कृपा से मिलेंगे। वहीं प्रेमानंद महाराज जी आगे कह रहे हैं, जिसको हनुमान जी के दर्शन चाहिए, वह सीताराम, सीताराम, सीताराम जपे, हनुमान जी आ आएंगे।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

प्रेमानंद गोविंद महाराज का जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। वहीं बताते हैं इन्होंने काफी कम उम्र में ही भगवत मार्ग चुन लिया था। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज कई साल तक काशी में रहे थे। साथ ही उसके बाद महाराज जी वृंदावन आकर रहने लगे।

व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानिए प्रेमानंद महाराज से

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025