Lucky or Auspicious Dreams: व्यक्ति डरावने और शुभ सपने आमतौर पर देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर व्यक्ति डर का एहसास महसूस करता है तो वहीं कुछ सपने देखकर व्यक्ति सुखद महसूस करता है। आपको बता दें कि यह जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो भी मतलब हो। हम यहां बताने जा रहे हैं ऐसे सपनों के बारे में जिनको देखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ये सपने कौन से हैं…
सपने में सफेद हाथी दिखना
अगर सपने में आप हाथी देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में कोई तरक्की की सूचना मिल सकती है। वहीं सपने में सफेद हाथी को देखने का अर्थ होता है कि आप जल्द ही अमीर बनने वाले है. जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है।
सपने में बारिश देखना
स्वप्नशास्त्र शास्त्र अनुसार सपने में बारिश देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं सपने में बारिश का दिखना एक खूबसूरत जीवनसाथी मिलने की ओर इशारा करता है।
घोड़े पर चढ़ते हुए देखना
सपने में अगर आप खुद को धोड़े पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। वहीं पकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनने वाली है। वहीं ये व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति होने का भी संकेत है। लेकिन सपने में घोड़े से गिरते हुए देखना अशुभ होता है।
सपने में खून- खराबा देखना
अक्सर व्यक्ति सपने में खूनखराबा देखकर डर जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में खून- खराब देखना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही आपकी धन संपत्ति में इजाफा होने वाला है और काफी समय से अटके हुए कार्य में गति आने वाली है।
पेड़ पर चढ़ना
सपने में अगर आप खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको करियर और कारोबार में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तरक्की हो सकती है। साथ ही धनलाभ हो सकता है।