Shukra Gochar In Kanya: वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 3 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपका बता दें कि कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और शुक्र ग्रह का बुध देव के साथ सम भाव है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने जा रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका शुक्र ग्रह के गोचर से भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको खूब पारिवारिक सुख मिलेगा। साथ ही आपका पारिवारिक माहौल भी बेहतरीन रहने वाला है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। वहीं व्यापारियों को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकोंको अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्ररह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इश सम आप धन की सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष के कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपके प्रेम संबंधों में इस समय मधुरता आएगी। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आय और लाभ के लिहाज से शुभ साबित होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले हैं। वहीं इस समय संतान की तरक्की होगी। साथ ही आपको पुत्र, पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। निवेश से भी लाभ के योग हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल