Tirgrahi Yog In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 17 नवंबर को त्रिग्रही योग का निर्माण हो जा रहा है। क्योंकि इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे और मंगल, बुध पहले से ही वृश्चिक राशि में पहुंच जाएंगे। जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में इस योग का सभी प्रभावराशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आपके जीवन में खुशियां भी आएंगी। आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं करियर में लाभ हासिल करने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। आपको पदोन्नति मिलने के संकेत भी मिलेंगे। मतलब कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार में भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं स राशि के कुछ लोगों को विदेश में करियर बनाने के लिए कुछ अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपके अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।