Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। यह युति 17 नवंबर को बनेगी। क्योंकि 17 अक्टूबर को सूर्य देव वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और मंगल देव पहले से ही वृश्चिक में विराजमान हैं। इसलिए इन दोनों की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर, कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके पद और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही मंगल देव इस दौरान आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएंंगे। वहीं आपके आत्‍मविश्‍वास में इजाफा होगा और करियर में कई बेहतर चांस आपको मिल सकते हैं। साथ ही अगर आप मीडिया, फिल्म लाइन, सरकारी ठेके और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य और मंगल ग्रह का संयोग सिंह राशि के जातकों अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  आपको बिजसन में भी बेहतर रिटर्न मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी होगी। साथ ही इस दौरान आपको प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। वहीं करियर के संबंध में आपको किसी दूसरे संस्‍थान से मनचाहा ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में आपके कंधों पर कोई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। लेकिन आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल