Moti Gemstone: रत्न शास्त्र में प्रमुखता से 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। जिसमें इन रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मोती रत्न के बारे में, जिसका संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है और मोती को धारण करने से चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं रत्न विज्ञान के अनुसार जिन लोगों का चंद्रमा अशुभ या कमजोर होता है। वह लोग मोती धारण कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोती पहने के क्या फायदे होते हैं और इसे धारण करने की सही विधि क्या है…

जानिए मोती पहनने के लाभ

मोती पहनने से मानसिक बीमारी दूर होती हैं। साथ ही मन को शांत और दिमाग को स्थिर बनाने के लिए इस रत्न को लोग धारण करते हैं। मोती को पहनने से विचारों पर नियंत्रण होा है और मन की उलझन समाप्‍त होने लगती है। अगर कोई व्‍यक्ति अवसादग्रस्‍त हो गया है तो भी उसको मोती पहनना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को क्रोध ज्यादा आता है, वो लोग भी मोती धारण कर सकते हैं। मोती पहनने से सर्दी जुकाम की समस्‍याएं दूर होती हैं और मन में सकारात्‍मक विचारों का प्रवाह बढ़ने लगता है।

मोती किसे करना चाहिए धारण

अगर आप पर चंद्रमा की महादशा चल रही है तो आप लोग मोती पहन सकते हैंं। वहीं अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थित है तो भी आप मोती पहन सकते हैं लेकिन चंद्रमा नीच का होने पर मोती नहीं पहनना चाहिए। वहीं अगर आपकी कर्क लग्न या कर्क राशि है तो आप कुंडली दिखाकर मोती पहन सकते है। वहीं मोती के साथ कभी नीलम और गोमेद नहीं धारण करना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

इस विधि से धारण करें मोती

मोती बाजार से कम से कम 8 से 10 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही मोती को गले में लॉकेट या अंगूठी बनाकर हाथ में धारण कर सकते हैं। मोती को सोमवार के दिन धारण करना चाहिए। साथ ही मोती चांदी के धातु शुभ प्रदान करता है। मोती को धारण करने से पहले अंगूठी को पहले गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध कर लें और इसके बाद धाऱण कर लें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल