Vaibhav Laxmi Vrat: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का विशेष महत्व है। क्योंकि मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है। उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। साथ ही उसको धन- दौलत की भरपूर प्राप्ति होती है और वह जीवन में कभी पैसे को लेकर परेशान नहीं रहता है। वहीं अगर जिस व्यक्ति से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको करने से आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, इस उपाय का नाम है वैभव लक्ष्मी का व्रत, वैभव लक्ष्मी मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से ही एक है। शास्त्रों के अनुसार वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं व्रत के नियम और लाभ…

जानिए व्रत के नियम

वैभव लक्ष्मी का व्रत पुरुष और स्त्री दोनों लोग रख सकते हैं। इस व्रत को शुक्रवार को रखा जाता है। साथ ही इस व्रत को लगातार 8 शुक्रवार रखना होता है। व्रत में श्री यंत्र की पूजा विशेष लाभकारी रहती है। साथ ही  वैभव लक्ष्मी की पूजा में विशेष रूप से सफेद वस्तुओं का प्रयोग होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के अष्ट स्वरूप की उपासना करें या धन लक्ष्मी के स्वरूप की पूजा करें। वहीं इस व्रत में दिन में केवल जलाहार या फलाहार करें और शाम को अन्न ग्रहण कर सकते हैं।

जानिए व्रत की विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और फिर स्नान कर लें। इसके बाद साफ- सुथरे वस्त्र धारण करें। फिर मां लक्ष्मी का फोटो या मूर्ति को पूजा की चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद देवी को धूप, दीप, सुगंध और श्वेत फूल अर्पित करें. व्रत के दिन खीर से माता को भोग लगाएं। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत की कथा पढ़ें। 

ऐसे करें श्री यंत्र का प्रयोग

श्रीयंत्र को अपने धन की जगह या पढ़ाई की जगह रखें। साथ ही इस यंत्र की रोज पूजा- अर्चना करें। धूपबत्ती दिखाएंं। वहीं इस यंत्र के आसपास गंदगी नहीं फैलाएंं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल