Avoid To Keep These Things In Your Wallet: वास्तु और ज्योतिष का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्रदी छा जाती है। साथ ही जिस घर में दरिद्रदी छा जाती है, वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं हमारे कपड़ों और पर्स का भी संबंध ग्रहों से होता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं पर्स के अंदर रखने वाली वस्तुओं के बारे में, दरअसल पर्स या बटुआ को लक्ष्मी का स्थान माना जाता है. वह आपका धन स्थान होता है। लेकिन कुछ लोग पर्स में कुछ भी वस्तुएं रख देते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि वास्तु के अनुसार हमें पर्स में गैर जरूरती सामान नहीं रखना चाहिए। इससे कभी-कभी आर्थिक नुकसान होता है। आइए जानते हैं पर्स में कौन सी वस्तुएं रखने से बचना चाहिए, आइए जानते हैं…
पर्स में नहीं रखें कटे- फटे नोट
पर्स में कभी भी कटे-फटे नोटों को नहीं रखना चाहिए। मतलब ऐसे नोटों को जल्दी पर्स से बाहर कर देना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही ऐसे नोट रखने से जीवन में दरिद्री आ सकती है।
देवी- देवताओं की नहीं रखें फोटो
वास्तु अनुसार पर्स में कभी भी देवी-देवताओं की फोटो नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि पर्स में गंदे हाथ भी लग जाते हैं। इसलिए पर्स में भगवान के फोटो रखने से बचें। वरना मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
पर्स में नहीं रखें फालतू कागज
पर्स में बेकार के कागज, कर्ज लिया रुपया नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी बनी रहती है। साथ ही कर्ज का बोझ बढ़ता है। आर्थिक स्थिति खराब होती है। साथ ही सेहत खराब हो रह सकती है।
यह भी पढ़ें:
नहीं रखें दवाई और चाबी
पर्स के अंदर कभी भी कोई चाबी और दवाई नहीं रखें. ऐसा करने से बिजनेस में धन हानि की अशंका बढ़ती है। इससे काम चौपट हो सकता है। वहीं पर्स फटा नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है। इसीलिए फटे पर्स को तुंरत बदल देना चाहिए। वहीं पर्स को चमड़े का लेने से भी बचना चाहिए।