Aam Ke Patton Ke Upay: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि देवी-देवताओं का प्रतीक माना गया है। हर पेड़ का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इन्हीं में से एक है आम का पेड़, जिसे बहुत शुभ और पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ, हवन और मांगलिक कार्यों में आम की लकड़ियों और पत्तियों का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी आम के पत्तों को सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आम के पत्तों से जुड़े कुछ ऐसे आसान उपाय जो जीवन की कई परेशानियों को खत्म कर सकते हैं।
आर्थिक तंगी के लिए
अगर घर में पैसों की कमी बनी रहती है या रुका हुआ धन वापस नहीं मिल रहा, तो आम के पत्तों का यह उपाय बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आम की 11 पत्तियों की डाली लें और उसे 11 बार कच्चे सूत से लपेटें। फिर उसे शहद में डुबोकर शिवलिंग के पास अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की तंगी खत्म होती है और घर में धन-संपन्नता बढ़ती है।
बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए
घर में नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर का असर हो तो मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ माना गया है। इससे घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है और परिवार के किसी सदस्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता।
धन लाभ के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा-पाठ के समय आम के पत्तों पर बारिश का जल छिड़कने से घर में धन लाभ के कई स्त्रोत बनते हैं। साथ ही, घर से दरिद्रता दूर होती है।
हर कार्य में मिलेगी सफलता
मान्यता है कि शनिवार के दिन घर के मंदिर को आम के पत्तों से सजाएं और भगवान गणेश की मूर्ति के पास कुछ ताजे पत्ते रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
करियर में सफलता पाने के लिए
अगर करियर में रुकावटें आ रही हैं या मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो आम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आम के पेड़ की जड़ों में जल अर्पित करें और पेड़ को प्रणाम करें।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।