ग्रहों में सबका नरेश सूर्य अपनी राशि परिवर्तित करने ही वाले हैं, सूर्य अबतक अपनी सबसे कमजोर स्थिति में विद्यमान थे जिसके कारण लोगों के जीवन में मुश्किलें आ रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्य राशि परिवर्तन करके एक बेहतर स्थिति में जा रहे हैं। अब सूर्य के इस बदलाव का अलग-अलग राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और उनका क्या उपाय करना उचित रहेगा। सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य की स्थिति को बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे पहले वो तुला राशि में विद्यमान थे और उसमें सूर्य की स्थिति सबसे कमजोर मानी जाती है। आपको बता दें कि वृश्चिक में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद है, सूर्य के आने के बाद दोनों एक साथ हो जाएंगे और ये दोनों मित्र ग्रह है। दोनों के साथ होने से जीवन में बेहतरी आएगी और इसका प्रभाव एक महीने तक रहेगा।

मेष- इस राशि के जातक एक महीने तक सेहत का ध्यान रखें, क्रोध करके रिश्तों का नहीं बिगाड़ें। इसके साथ ही रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृषभ- इस राशि वालों को आंखों और हड्डियों की समस्या का ध्यान रखना होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं तो हर कदम संभाल कर उठाएं। रविवार के दिन उपवास करने से लाभ होगा।

मिथुन- करियर में सफलता मिल सकती है। किसी भी तरह की यात्रा में सावधानी बरतने की जरुरत है। रोजाना सुबह उठकर सूर्य के मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क- इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन और कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही खान-पान का ध्यान रखें। कर्क राशि वालों को एक महीन तक सीधे हाथ की अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला पहन लेना चाहिए।

जानिए दौड़ते घोड़ों की तस्वीर कैसे दिला सकती है करियर में सफलता 

सूर्य का पूजन करने से बढ़ता है आत्मविश्वास, जानें किस विधि का उपयोग करना होता है शुभ

सिंह- आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी और किसी जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर होने की संभावनाएं हैं। इसके लिए रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या- जीवनसाथी के स्वास्थय का ध्यान रखें, फैसले लेने में सावधानी रखें। क्रोध बिल्कुल नहीं करें। रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

तुला- वैवाहिक जीवन की समस्याओं से बचना होगा। आर्थिक लाभ होंगे लेकिन किसी तरह का तनाव लेना बिल्कुल भी लाभकारी नहीं है। सूर्य के तांत्रिक मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक- करियर में सम्मान और सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्पित करें।

धनु- आर्थिक नुकसान हो सकता है। पिता के साथ संबंधों का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान लाल वस्त्रों से परहेज करना ही शुभ होगा। पिता का सम्मान करें।

मकर- आक्समिक धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। चोट लगने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। रोजाना आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी हो सकता है।

कुंभ- सूर्य के परिवर्तन से हड्डियों की समस्या हो सकती है। करियर में सफलता मिलेगी इसके साथ हर दिन जल में रोली मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन- सेहत बिगड़ सकती है। तनाव बढ़ सकता है, नौकरी से संबंधी लाभ हो सकता है। रोली मिलाकर हर दिन सूर्य को जल अर्पित करें।