Aries Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Mesh Rashi Ka Varshik Rashifal (मेष वार्षिक राशिफल 2026): वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और मंगल देव को शौर्य, भूमि, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि मेष राशि वालों की साल की गोचर कुंडली की शुरुआत में चंद्रमा दूसरे घर में स्थित रहेंगे। वहीं गुरु ग्रह तीसरे भाव में मिथुन राशि में वक्री रहेंगे। साथ ही जून में चुतर्थ भाव में आएंगे। साथ ही केतु ग्रह पंचम भाव में विराजमान में रहेंगे। साथ ही नवम भाव में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र रहेंगे। वहीं एकादश भाव में राहु ग्रह स्थित हैं। साथ ही शनि देव 12वें भाव में विराजमान रहेंग। इसलिए आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आइए जानते हैं मेष राशि वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Aries Zodiac In 2026)
मेष राशि वालों की गोचर कुंडली में शुरुआत में भाग्य स्थान पर चार ग्रहों का संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा उच्च के विराजमान हैं तो इसलिए आपको पूरी साल धन का लाभ बना रहेगा। वहीं आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन अप्रैल का महीना और 18 सितंबर से 12 नवंबर तक कुछ लाभ होगा। साथ ही सेहत भी खराब रह सकती है। वहीं साढ़ेसाती चल रही है तो विवादों से दूर रहें। साथ ही गलत संगत से बचें।
मेष राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Aries Zodiac In 2026)
मेष राशि वालों के लिए जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई और जून का महीना काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। वहीं मार्च, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में नौकरी न बदलें। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, वो इन महीनों में निवेश से बचें। साथ ही किसी को उधार धन देने से बचें। इसलिए आपको मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। वहीं काम में मेहनत और ईमानदारी रखें, तो जरूर सफलता मिलेगी।
मेष राशि वालों का करियर (Career Of Aries Zodiac In 2026)
साल 2026 मेष राशि के छात्रों को अच्छा साबित होगा। साल की शुरुआत में भी आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना है। क्योंकि शनि देव आपका ध्यान भटका सकते हैं।
मेष राशि वालों का स्वास्थ्य (Health Of Aries Zodiac In 2026)
साल 2026 की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी मंगल देव भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इसलिए आप सेहत के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन कुछ महीनोंं में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यह समय सितंबर और नवंबर के महीने में आपको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि मंगल ग्रह नीच अवस्था में संचऱण करेंगे। वहीं इस साल मानसिक तनाव रह सकता है। साथ ही कुछ फिलूज यात्रा हो सकती है, जहांं आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। वहीं साढ़ेसाती है तो पेट और गले- छाती के रोग परेशान हो सकते हैं।
मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन और प्रेम- संंबंध 2026 (Married life And Relationship Of Aries Zodiac In 2026)
वैवाहिक जीवन और लव लाइफ को लेकर 2026 अच्छा ही रहेगा। लेकिन पंचम भाव में केतु होने से प्रेम- संबंध में कभी- कभी मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमी पैदा हो सकती हैं। वहीं ईगो और क्रोध की अधिकता से बचें। क्योंकि शनि की तीसरे दृष्टि आपको गुस्सा दे सकती है।
करें ये महा उपाय (Remedy For Mesh Zodiac)
मेष राशि वालों को 2026 में पूरी साल हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही हर प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। वहीं लाल चोला चढ़ाएं। साथ ही शनिवार के दिन सरसों का तेल, 5 बादाम और काले तिल शनि देव की प्रतिमा पर चढ़ाएंं। साथ ही शनिवार को गरीबों में कंबल और खाने- पीने की चीज बांटे।
यह भी पढ़ें:
