Aquarius Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष मुताबिक कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि ग्रह हैं। ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि ग्रह करीब 30 महीने बाद बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं गुरु ग्रह 13 महीने बाद गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।
जानिए, कुंभ राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष मुताबिक कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि ग्रह हैं। ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि ग्रह करीब 30 महीने बाद बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं गुरु ग्रह 13 महीने बाद गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।
वहीं आप लोगों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है और साढ़ेसाती का प्रभाव आपकी छाती मतलब उदर के आस- पास है। शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने शश नाम का राजयोग बनाया है। वहीं यह राजयोग साल 2025 तक बना रहेगा। इसलिए शनि की साढ़ेसाती आपको दुखदायी और चिंता वाली नहीं है। वहीं शनि देव साल 2026, 27 और 2028 की आधी साल तक भी आपको इनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि यह फिर आपके पैसे के घर पर विराजमान हो जाएंगे। इसलिए इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
गुरु ग्रह का मिलेगा इन सालों में आशीर्वाद
वैदिक ज्योतिष अनुसार आपको साल 2025 में गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि इस साल गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे। वहीं यह भाग्य और इनकम के भाव को देखेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आय़ में इजाफा होगा। वहीं पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। साथ ही साल 26 के शुरू के छह महीने आपको लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। वहीं जो व्यापार हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं साल 27 में आपको गुरु का फिर से आशीर्वाद मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको नौकरी मिल सकती है। साथ ही ये आपके कर्म भाव को देखेंगे। साथ ही दूसरी दृष्टि आपकी मान- सम्मान के घर पर रहेगी। साथ ही इस समय राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ साबित हो सकता है। इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही साल 2030 में देव गुरु बृहस्पति आपको धनलाभ कराएंगे और उनकी दृष्टि धन भाव पर रहेगी। इसलिए इस समय सरकारी नौकरी के योग बनेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।
ये साल रहेंगे कष्टकारी
वहीं साल 2023, 24 और 25 की आधी साल तक शनि ग्रह आपके सप्तम भाव को देखेंगे, जहां सिंह राशि स्थित है। इसलिए दांपत्य जीवन में अगले ढाई वर्ष तक क्लेश, कलह बनी रह सकती है। साथ ही साल 2026, 27 और 28 की आधी साल तक भी शनि देव के प्रभाव से पारिवारिक क्लेश, स्वजनों से मतभेद की स्थिति बनी हुई है। धन- धान्य के लिए मध्यम फलदायी रहेंगे। वहीं जो विशेष सावधानी के साल हैं, वो साल 2028 के बाद के छह महीने, 29 और 2030। इस समय शनि देव नीच होकर आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में नीच अवस्था में भ्रमण करेंगे और तीसरा घर पराक्रम, साहस, नौकर, सांस नली, थायराइड का होता है। इसलिए इन सालों में आपको इन सेक्टरों से संबंधित विशेष ध्यान रखना चाहिए।