ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। मान्यता है कि शनि की कुपित दृष्टि जिस पर भी पड़ती है, उसका सब कुछ नष्ट हो जाता है। लेकिन अगर शनिदेव की कृपा हो जाए तो रंक भी राजा बन जाता है। ‘न्याय के देवता’ कहे जाने वाले शनिदेव बेईमान लोगों को दंड देते हैं तो वहीं ईमानदार और परिश्रमी लोगों पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। हर व्यक्ति पर कभी-न-कभी शनि की दृष्टि जरूर पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है, हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं।
यह स्वामी ग्रह राशियों पर अपना पूरा प्रभाव रखते हैं। मान्यता है कि हर राशि पर शनि की दृष्टि का प्रभाव अलग-अलग पड़ता है। हालांकि दो ऐसी राशियां हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। दरअसल, कुंभ और मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इन दोनों ही राशि के जातकों पर न्याय के देवता की सदैव कृपा रहती है। ‘कर्म फल दाता’ शनिदेव की कृपा से इन लोगों को अपने जीवन में कठिनाइयों का कम सामना करना पड़ता है। इस राशि के जातक बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। तो आइए जानते हैं कुंभ आर मकर राशि के जातकों से जुड़ी बातें।
कुंभ: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। स्वभाव से ये लोग काफी सरल होते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर सदैव शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक सदैव दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। बता दें, जो लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं, उन लोगों पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
मकर: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मकर राशि के जातक किस्मत के धनी होते हैं। उन पर सदैव शनिदेव की कृपा रहती है। इस राशि के जातक हमेशा दुखों से दूर रहते हैं। इनका स्वभाव बेहद ही अच्छा होता है, जिसकी वजह से शनिदेव मकर राशि के जातकों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
बता दें, शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि निम्न स्थान पर होते हैं, उन्हें इस दिन उपाय करने चाहिए। इससे कुंडली में शनि दोष के प्रभाव कम हो जाते हैं।