Numerology: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, जिसका संबंध विलासता और धन के कारक शुक्र ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं और ये लोग कला, संगीत और एक्टिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग बेहद खर्चीले होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं अंक 6 से जुड़े लोगों की खूबियां और विशेषताएं…
होते हैं बेहद रोमांटिक
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, ये लोग देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। साथ ही ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को बुढ़ापा देरी से आता है। इन लोगों को कला से अधिक प्रेम होता है। ये देखने में काफी प्रभावशाली होते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग दिल खोल कर खर्च करते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इन लोगों के मित्र भी काफी बनते हैं। जो इनका हर मोड़ पर साथ देने के लिए भी तैयार रहते हैं।
होते हैं दयावान और शांति प्रिय
अंक 6 से जुड़े लोग दयावान और शांति प्रिय होते हैं। ये लोग सेविंग करने में विश्वास नहीं करते हैं। क्योंकि ये वर्तमान में जीते हैं। वहीं ये लोग अपने व्यक्तित्व से किसी को भी सम्मोहित कर लेते हैं। साथ ही इनमें दया भावना कूट-कूट के भरी होती है। वहीं इन्हें शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम
अंक शास्त्र अनुसार जो लोग मूलांक 6 से जुड़े होते हैं, ये लोग कला, फिल्म और संगीत के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही सोना- चांदी, हीरा, आभूषण, वस्त्र, लग्जरी आयटम, खानपान होटल आदि से संबंधित काम इनके लिए शुभ रहते हैं।
